विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को लोगों ने नकार दिया

By Edited By:
Updated: Wed, 17 Sep 2014 07:31 AM (IST)

विधानसभा के 33 और लोकसभा के तीन सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणाम से भाजपा की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा को बहुत उम्मीदे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विधानसभा के 33 और लोकसभा के तीन सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणाम से भाजपा की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा को बहुत उम्मीदें थी वहां उसकी सबसे अधिक फजीहत हुई है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि लोगों ने भाजपा की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को नकार दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार के 100दिनों केकामकाज पर ही एंटी-इनकंबेंसी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि लोग भाजपा की ऐंठ को पसंद नहीं कर रहे। मोदी सरकार के मंत्री और नेता अपने बयानों से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने में लगे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसपर चुप्पी साधे हुए हैं।

शकील अहमद ने कहा कि गुजरात और राजस्थान में कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है यह एक महत्वपूर्ण बात हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दोनों राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद हम अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि शकील अहमद कांग्रेस के महासचिव हैं साथ ही हरियाणा के पार्टी प्रभारी भी हैं।

उधर, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने तीन राज्यों में आए उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा आइसीयू में गई थी अब इन नतीजों से वेंटिलेटर पर चली गई है। देश के लोग भाजपा की करतूतों और मिथक को जान चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों की हकीकत जान चुका है। इसीलिए उपुचनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ रही है। गौरतलब है कि यूपी, गुजरात और राजस्थाजन में विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हुए हैं। यूपी के 12 सीटों में आठ पर सपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा को तीन सीटें ही मिली हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा था।

पढ़ें: यूपी भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकारी हार, राजकुमार ने जड़ा सांसद पर आरोप

पढ़ें: उपचुनाव के नतीजों से गदगद अखिलेश ने कहा- मिल गया जवाब