Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साक्षी के बाद अब वेंकैया नायडू ने पीएम मोदी को बताया भगवान की देन

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Mar 2016 07:32 AM (IST)

    केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। मोदी गरीबों के मसीहा हैं। नायडू ने कह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। मोदी गरीबों के मसीहा हैं। नायडू ने कहा कि आज हर कहीं भारत की पहचान और उसका सम्मान मोदी की वजह से है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा, मोदी भारत को भगवान की देन हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं। वह इन सभी को हटा रहे हैं।

    नायडू ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मोदी की वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है। हालांकि नायडू के इस बयान पर विवाद बनने से पहले ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे हाथ पीछे खींच लिए हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही एक बयान विवादों में रहने वालेभाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी दिया है।

    'भारत माता की जय' पर आपत्ति वालों तक भी फायदा पहुंचाएंगे: वेंकैया

    जब उनसे नायडू के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने वेंकैयाजी को ऐसा कहते नहीं सुना। उन्होंने इस पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या वह खुद और उनकी पार्टी का यह मानना है कि मोदी देश को भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हो गए हैं और वह भारत को एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने में लगे हैं।

    ऐसे बयान पर ओवैसी को शर्म आनी चाहिए: वेंकैया

    खबरें और भी