Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पश्चिम बंगाल: पुलिस ने बरामद किए 100 से ज्यादा देसी बम, हिरासत में 10 लोग

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2016 09:26 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले से पुलिस ने 123 देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता, (एएनआई)। पश्चिम बंगाल में ब‌र्द्धमान जिले के मंगलकोट इलाके से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर एक घर से 123 देसी बम बरामद किए। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलकोट के कल्याणपुर गांव में शेख अहाद के घर में बम रखा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की।

    पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने बताया कि अहाद समेत 10 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि किस उद्देश्य से बम रखा गया था, इसका पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि कुछ सप्ताह पहले ही केतुग्राम में पुलिस ने एक घर से 100 से अधिक बम बरामद किए थे।

    रोहतास में कोर्ट गेट के पास बाइक की डिक्की में रखा बम फटा, एक की मौत, दो जख्मी