विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब अमेठी में भी चिपके मिले राहुल गांधी के गायब होने के पोस्टर

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2015 08:21 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 11:58 AM (IST)

कई हफ्तों से अज्ञातवास में चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी के सांसद राहुल गांधी के ‘गायब’ होने के पर्चे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी (जागरण संवाददाता)। कई हफ्तों से अज्ञातवास में चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी के सांसद राहुल गांधी के ‘गायब’ होने के पर्चे मंगलवार को अमेठी रेलवे स्टेशन पर चिपकाए गए। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि ये किसने चिपकाए हैं। इससे नाराज कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया और इन्हें फाड़ दिया।

अमेठी रेलवे स्टेशन पर चस्पा ‘गायब सांसद अमेठी’ पर्चो में राहुल गांधी की फोटो के साथ ही विकास के नाम पर नेतृत्वहीन अमेठी, किसानों, विद्यार्थियों की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव के साथ ही बाहरी प्रतिनिधि के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र को चलाने जैसे दस सवाल लिखे हैं।

कहां तुम चले गए...

सबसे नीचे एक स्लोगन.. ‘जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए, न चिट्ठी न कोई संदेश जहां तुम चले गए, ..लिखा हुआ है। निवेदक लोकसभा क्षेत्रवासी गण अमेठी के साथ ही पर्चे की लाइनें खत्म हुई हैं। इसकी भनक लगते ही कांग्रेसियों ने सभी पोस्टरों को फाड़ दिए। राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे ने प्रतिक्रिया में कहा कि राहुल गांधी बाहर गए हुए हैं। यह सबको मालूम है। वह बतौर सांसद अमेठी को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहते हैं। वह अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभा रहे हैं।

पढ़ेंः अब झांसी में उमा व राहुल की तलाश

पढ़ेंः'घर' में ही होने लगी सांसद राहुल गांधी की खोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।