विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' संग तीसरे मोर्चे की संभावना तलाश रहे वाम दल

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2013 09:35 PM (IST)

कुछ दिनों पहले तक मुलायम सिंह यादव के साथ मिल कर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में जुटी वामपंथी पार्टियां अब भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे विकल्प के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। कुछ दिनों पहले तक मुलायम सिंह यादव के साथ मिल कर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में जुटी वामपंथी पार्टियां अब भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे विकल्प के लिए आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजर से देख रही है। माकपा प्रमुख प्रकाश करात ने इस नई पार्टी की खुल कर तारीफ की है।

पढ़ें: उद्वव बोले, दिल्ली में भाजपा को बनानी चाहिए थी सरकार

प्रकाश करात ने इस बारे में कहा कि जिस तरह से दिल्ली में 'आप' ने कांग्रेस और भाजपा की जगह छीनी है, उससे जाहिर है कि वैकल्पिक राजनीति की जगह अभी बनी हुई है। करात ने माना कि अगर इस पार्टी का प्रसार होता है तो वह गैर भाजपा, गैर कांग्रेस राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए उनकी नजर भी इसके चुनावी प्रदर्शन पर होगी। उन्होंने यह भी माना कि राजनीति को लेकर उदासीन रहने वाले शहरी मध्य वर्ग को जोड़ने से लेकर सोशल मीडिया के उपयोग तक को 'आप' से सीखा जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि इस पार्टी से सीखने की जरूरत है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर