विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति देश भर के 346 शिक्षकों को करेंगे पुरस्कृत

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2016 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2016 07:02 PM (IST)

स्कूली शिक्षा में वर्ष 2015 के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 346 शिक्षकों का चयन किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश भर के 346 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इनमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के साथ ही संस्कृत के शिक्षकों की अलग से श्रेणी है। विभिन्न राज्यों के साथ ही केंद्रीय बोर्ड के शिक्षकों भी शामिल किया गया है।

स्कूली शिक्षा में वर्ष 2015 के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 346 शिक्षकों का चयन किया गया है। सोमवार को होने वाले मुख्य सम्मान समारोह से पहले रविवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उनके लिए विशेष रात्रिभोज भी आयोजित किया गया। सोमवार को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रपति इन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार सौंपेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के 19 प्राथमिक और नौ माध्यमिक सहित कुल 30 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि संस्कृत के दो शिक्षकों को अलग से सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह बिहार से प्राथमिक स्कूलों के पांच और माध्यमिक स्कूलों के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पंजाब के पांच प्राथमिक और तीन माध्यमिक शिक्षक शामिल होंगे। जबकि हरियाणा से प्राथमिक कक्षाओं के दो और माध्यमिक कक्षाओं के तीन शिक्षक सम्मानित होंगे। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड से दोनों श्रेणियों में दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह उत्तराखंड के चार प्राथमिक और तीन माध्यमिक तथा पश्चिम बंगाल के 15 प्राथमिक और सात माध्यमिक शिक्षकों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए राज्यों के स्कूलों के अलावा नवोदय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आदि की ओर से चलाई जा रहे स्कूलों के शिक्षकों के लिए अलग से नामांकन लिए गए हैं।

पढ़ें- शिक्षक दिवस पर फिर बच्चोंं की क्लास लेंंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।