विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल का बटन ऐसा दबाएं कि उसकी गूंज इटली तक पहुंचे: शाह

By Prajesh ShankarEdited By:
Updated: Tue, 30 Sep 2014 04:08 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिसार में एक चुनावी रैली में अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हिसार। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिसार में एक चुनावी रैली में अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया। रैली में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं, ताकि उसकी गूंज इटली तक पहुंचे।

जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि लोग मुझसे पूछते है कि पहले भी सीजफायर का उल्लंघन होता था और आज भी हो रहा है। फिर क्या बदला है? उन्होंने कहा कि पहले सीजफायर होता था तो दूसरी तरफ से फायर शुरू होता था और खत्म भी। लेकिन आज शुरू वो करते हैं और खत्म हमारे जवान करते हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उसका किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया है।

चुनाव के बाद किसी से समझौता नहीं करेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र में एक हजार कानून होंगे निरस्त