विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने एसपीजी को लिखा पत्र, कहा-छूट वापस लेने पर होगी खुशी

By Edited By:
Published: Fri, 30 May 2014 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 31 May 2014 10:19 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने और अपने परिवार के लिए हवाई अड्डे पर जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने और अपने परिवार के लिए हवाई अड्डे पर जांच में विशेष रियायत नहीं चाहिए। मीडिया में सरकार द्वारा रॉबर्ट वाड्रा को मिली विशेष छूट वापस लेने की खबरों का हवाला देते हुए प्रियंका ने एसपीजी प्रमुख दुर्गा प्रसाद को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को दी गई विशेष रियायत जितनी जल्दी वापस ले ली जाएगी, उतनी ही ज्यादा उनको खुशी होगी।

प्रियंका ने पत्र में बताया है कि रॉबर्ट वाड्रा का नाम विशेष रियायत वालों की सूची में पिछले एसपीजी प्रमुख और दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया था, जिसके लिए उनकी ओर से कोई आग्रह नहीं किया गया था। उन्हें विशेष छूट की सुविधा देने के बाद ही जानकारी मिली थी। कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस को किसी की सुरक्षा हटाने या देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारा मानना है कि ऐसे मामलों को पूरी तरह से सुक्षा एजेंसियों पर छोड़ देना चाहिए। सुरक्षा एजेंसियां तय करें कि वे किसे और कितनी सुरक्षा देना चाहती हैं। लोगों की सुरक्षा के कुछ खास नियम होते हैं, जिनमें कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। गृह मंत्रालय समय-समय पर इसकी समीक्षा करता है।

गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा था कि सुरक्षा उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए, सजावटी नहीं। उन्होंने जोड़ा था कि रॉबर्ट वाड्रा की सुरक्षा पर कोई भी फैसला गृह मंत्रालय करेगा। संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि राजग सरकार रॉबर्ट वाड्रा सहित किसी भी राजनीति प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करेगी। कोई भी फैसला कानून के दायरे में रहकर ही किया जाएगा।

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका और उनके पति को एयरपो‌र्ट्स पर सुरक्षा जांच से छूट मिली हुई है, हालांकि उनके पास ऐसा कोई पद नहीं है जिसके अधिकार में यह छूट आती है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को मिलने वाली छूट पर तो अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

पढ़ें : प्रियंका ने कश्मीर में किए मां खीर भवानी के दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।