विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ने की चाह में छोड़ा एलजी का पद

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 05:39 PM (IST)

नजीब जंग का जन्म 18 जनवरी 1951 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट कोलंबा स्कूल में प्राप्त की इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है। उनको जुलाई 2013 में दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया है और इस्तीफे की वजह निजी बताई है।

कहा जा रहा है कि नजीब जंग जल्द ही अपने पहले प्यार शिक्षा के क्षेत्र में लौट आएंगे। गौरतलब है कि उप-राज्यपाल बनने से पहले नजीब जंग जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति थे।

पढ़ें- मालीवाल ने एलजी जंग को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित

जानिए नजीब जंग के बारे मेंः

नजीब जंग का जन्म 18 जनवरी 1951 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट कोलंबा स्कूल में प्राप्त की इसके बाद जंग ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। साल 1973 में आईएएस परीक्षा पास की और एमपी कैडर में कई तरह की जिम्मेदारियां संभाली।

साल 2009 में उनको जामिया मिलिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया गया। हाल ही में उन्होंने अपनी किताब लॉन्च की जो कि उर्दू में थी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई समितियों के वो चेयरमेन और सदस्य भी रह चुके हैं।

पढ़ें- दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, मोदी-केजरीवाल को कहा- शुक्रिया