विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' में राजस्थान के वोट पर उठाए सवाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 07:10 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Mar 2015 11:39 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को हटाने के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को हटाने के मामले में राजस्थान के वोट को लेकर प्रदेश के एक नेता ने सवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश पारिख ने ट्वीट कर कहा है कि राजस्थान की ओर से वोट देने वाले सुनील आगीवाल ने प्रदेश की ओर से तय गाइडलाइंस का पालन नहीं किया।

पार्टी छोड़ने के लिए मुझे अपमानित किया जा रहा हैः मयंक गांधी

पारिख के अनुसार प्रदेश समन्वयक अशोक जैन ने 26 फरवरी की बैठक के लिए उन्हें अधिकृत किया था, लेकिन आप के केंद्रीय सचिवालय ने उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया। बाद में चार मार्च को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश की ओर से केंद्रीय इकाई ने सुनील आगीवाल को बुलाया।

पढ़ेंः केजरीवाल प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु में भर्ती

पढ़ेंः इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचे केजरीवाल

उनका कहना है कि प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेताओं की बयानबाजी पर निराशा जताते हुए कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पार्टी के आधार स्तंभ हैं। उन पर जांच के बिना कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। पीएसी के पुनर्गठन पर भी अगली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से लिखित सुझाव मांगे जाएं।

पढ़ें: पीएसी से निकाले जाने को प्रशांत भूषण ने दुर्भाग्यूपर्ण कदम बताया

प्राकृतिक चिकित्सा से हो रहा केजरीवाल का इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।