विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल ने अदानी के नाम पर मोदी पर फिर बोला हमला

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 01:31 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 May 2014 04:19 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अदानी के नाम पर आज फिर से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार पर हमला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बिसालपुर/ सोलन। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अदानी के नाम पर आज फिर से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार पर हमला बोला। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और सोलन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने अदानी को 40 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया लेकिन बदले में अदानी ने गुजरात तो क्या दिया? एक पैसे का फायदा भी नहीं पहुंचाया।

राहुल ने कहा कि हम हर गरीब को घर और इलाज का अधिकार देना चाहते हैं। हमने जिस तरह से भोजन और शिक्षा का अधिकार दिया है उसी तरह से हर गरीब के सिर पर छत देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हर गरीब को अमीरों की तरह इलाज की सुविधा मिले। ऐसा न हो कि पैसे की कमी के बिना किसी का इलाज न हो सके। हम चाहते हैं कि हर गरीब अपना बटुआ घर पर रख कर इलाज के लिए अस्पताल जाए और मुफ्त में इलाज कराए।

राहुल ने कहा कि आज गुजरात मॉडल की बहुत चर्चा हो रही है लेकिन सच्चाई यह है कि वहां टेक्सटाइल और हीरा कारोबार की हालत खास्ता है। जिन लोगों ने गुजरात को बसाया वो आज मर रहे हैं। वे आज बुरी हालत में हैं। आज गुजरात के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है कि प्रदेश बहुत विकसित है लेकिन कई दूसरे राज्य उनसे अधिक विकसित हैं।

पढ़ें: पीएम पद के लिए राहुल के नाम की घोषणा नहीं करना सही: जयराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।