विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेदांता में रूटीन जांच के बाद दिल्‍ली वापस लौटे राजनाथ

By Test2 test2Edited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 02:07 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय संबंधी समस्‍या के रूटीन चेकअप के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल गए थ। जांच के बाद राजनाथ सिंह वापस दिल्‍ली लौट गए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय संबंधी समस्या के रूटीन चेकअप के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थ। जांच के बाद राजनाथ सिंह वापस दिल्ली लौट गए हैं।

गृह मंत्री आज सुबह 9.15 बजे रूटीन चेकअप के लिए मेदांता मेडिसिटी गए थ। हालांकि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कुछ भी बताने से इंकार किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आर आर अश्विनी और उनकी टीम ने राजनाथ सिंह का जांच किया।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी उपचार के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया है। पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि नेताजी बिल्कुल स्वस्थ हैं। लगातार काम के कारण उनको डॉक्टरों ने कुछ आराम की सलाह दी थी। इस कारण उनको मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर नेताजी तीन दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में आराम करेंगे।

मुलायम सिंह का बुधवार तथा गुरुवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चेकअप कराया गया था। सभी जांच के बाद उनको आवास भेजा गया था। कल देर रात करीब 12 बजे उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी, जुकाम, पेट और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। मेदांता में उनकी कई जांच हो चुकी हैं।

पढ़ें : सपा का दावा: मुलायम सिंह स्वस्थ, तीन दिन मेदांता में करेंगे रेस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।