विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंगे फैलाने में भाजपा के शामिल होने के सुबूत : सपा

By Edited By:
Published: Mon, 11 Aug 2014 09:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2014 09:42 AM (IST)

माजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के पदाधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में दंगे फैलाने का आरोप लगाया है। सपा नेता रामगोपाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। माजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के पदाधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में दंगे फैलाने का आरोप लगाया है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में दावा किया कि गृह मंत्री कहें तो वह उन्हें इसके सुबूत सौंप सकते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी आरोप लगाया है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण दंगे भड़काने वाली पुस्तकों का आमुख लिख रही हैं। वे ऐसी किताबें संसद में लेकर भी आए थे।

राज्यसभा में सोमवार को गृह मंत्रालय के काम-काज पर चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल ने कहा, 'गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को बताएं कि केंद्र में उन्हीं की सरकार है और अगर वे दंगे फैलाने की कोशिश करेंगे तो छींटे उनके ऊपर भी पड़ेंगे।' यादव ने कहा, 'मेरे पास सारे सुबूत हैं कि भाजपा के लोग क्या-क्या बात करते हैं। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज हैं। अगर वे कहें तो मैं सारे सुबूत उन्हें दे सकता हूं।'

इसी क्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश भर में बड़ी तादाद में ऐसे पर्चे और किताबें बंटवाई जा रही हैं, जो सांप्रदायिक दंगे भड़काने की जमीन तैयार कर रही हैं। कंधमाल को लेकर दो ऐसी ही किताबें उन्हें मिली हैं। इन्हें दो काल्पनिक नामों से छपवाया गया है। यहां तक कि 'इंडिया फाउंडेशन' के नाम से प्रकाशित की गई इस किताब का जो पता छापा गया है, वह भी पूरी तरह गलत है लेकिन ऐसी किताब के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आमुख लिखा है। दिग्विजय ने कहा कि ऐसी किताबें बांटने से तुरंत रोका जाना चाहिए। भाजपा सांसद विजय गोयल ने पुलिस कर्मियों की सुविधाओं की कमी का मामला उठाया।

पढ़ें : सहारनपुर दंगा : मास्टर माइंड के फोटो पर सियासी तकरार बढ़ी

पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगा : स्टिंग ऑपरेशन के फुटेज से छेड़छाड़ की पुष्टि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।