Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा में उठा रोहतक, अहमदनगर दुष्कर्म मामला, सख्‍त कार्रवाई की मांग

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2016 05:10 PM (IST)

    लोकसभा में आज देश की महिलाओं की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए सख्‍त कार्रवाई की मांग की गयी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। देश में दुष्कर्म मामलों की बढ़तेे दर को देखते हुए आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो महिला सदस्यों ने हाल ही में हरियाणा के रोहतक और महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की।

    राकांपा की सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरडी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के विषय को उठाया और सख्त कार्रवाई के साथ निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने की जरूरत बताई।

    उन्होंने ऐसे मामलों में आक्रोशित जनता द्वारा समय-समय पर दुष्कर्म के अपराधियों को सार्वजनिक फांसी दिये जाने जैसी मांगों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि ऐसी बात करना सही नहीं है लेकिन कुछ न कुछ सख्त कार्रवाई तो होनी चाहिए।’’

    सुप्रिया ने कहा कि घटना के दो दिन बाद तक थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले दिल्ली में घटे निर्भया कांड के बाद इस संसद में और देशभर में बहुत चर्चा हुई और कानून को सख्त भी किया गया लेकिन समाज की मानसिकता में बदलाव नहीं आ रहा है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस की रंजीत रंजन ने हरियाणा के रोहतक में कुछ दिन पहले घटे सामूहिक दुष्कर्म के मामले का जिक्र किया जिसमें 20 साल की एक लड़की से कथित रूप से उन्हीं लोगों ने दोबारा सामूहिक बलात्कार किया जो तीन साल पहले उस लड़की के साथ इस तरह के घिनौने अपराध को अंजाम देने के मामले में जेल जा चुके हैं और जमानत पर चल रहे हैं।

    संसद में साड़ी पर चर्चा का बयान देकर फंसी सुप्रिया

    सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं