विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनासकांठा: चैकपोस्ट पर तलाशी के दौरान कार से मिले 54 लाख रुपये के नए नोट

By Kishor JoshiEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 12:41 PM (IST)

गुजरात के बनासकांठा में पुलिस ने नए नोटों के रूप में 54 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

News Article Hero Image

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के बनासकांठा में आज अमीरगढ़ चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से लगभग 54 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि पिछले महीने ही पुलिस ने गुजरात के सूरत से पुलिस ने 76 लाख रुपए के नए नोट बरामद किए थे। ये नकदी 2000 रुपए के नए नोट में हैं। पुलिस ने ये नोट महाराष्ट्र नंबर की एक कार की अगली सीट के नीचे रखे बैग से बरामद किए थे। 76 लाख रुपये की यह नकदी 2000 के नए नोटों में 38 बंडल बनाकर रखी गयी थी।

पढ़ें- गुजरात के भजियावाला ने 700 लोगों की मदद से कालेधन को करवाया सफेद

पढ़ें- नोटबंदी से छोटे हीरा कारोबारी बेहाल, नहीं कर पा रहे है कारोबार