विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी प्राची ने अब 'लव जिहाद' पर खोला मोर्चा

By Sachin kEdited By:
Updated: Tue, 03 Feb 2015 09:29 AM (IST)

हर हिंदू के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कायम विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने अब लव जिहाद पर आग उगली है। हालांकि भाजपा ने उनके बयानों से किनारा करते हुए कहा कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ विकास व अच्छे प्रशासन पर है। ऐसे बयानों

News Article Hero Image

बदायूं। हर हिंदू के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कायम विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने अब लव जिहाद पर आग उगली है। हालांकि भाजपा ने उनके बयानों से किनारा करते हुए कहा कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ विकास व अच्छे प्रशासन पर है। ऐसे बयानों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

इससे पहले साध्वी ने रविवार को विहिप के एक कार्यक्रम में चार से अधिक बच्चे पैदा करने वाले कुछ हिंदुओं को सम्मानित किया था, जिसमें 11 बच्चों के पिता एक बुजुर्ग भी शामिल थे। सोमवार को साध्वी ने लव जिहाद पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि 35-40 बच्चे पैदा करने वाले लोग हमारी बेटियों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समाज में लव जिहाद फैलाते हैं और हिंदुस्तान को दारुल इस्लाम बनाना चाहते हैं।

साध्वी प्राची ने सोमवार शाम बरेली में कहा कि चार बच्चे देश के विकास में बाधक नहीं बल्कि साधक होंगे। पहला बेटा देश के लिए काम करेगा, दूसरा बेटा हिंदू संगठन के लिए, तीसरा बेटा संतों की सेवा करेगा और चौथा बेटा माता-पिता की सेवा करते हुए परिवार चलाएगा।

साध्वी के इन बयानों पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। भाजपा अच्छे प्रशासन से इतर किसी भी बात पर चर्चा नहीं करना चाहती। विहिप नेत्री भाजपा के प्लेटफॉर्म पर ऐसा नहीं बोल रही थीं, लिहाजा इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है।

पढ़ेंः 11 बच्चे पैदा करने वालों को किया सम्मान