विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिट एंड रन मामले में सलमान को पेशी से छूट

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:45 PM (IST)

हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पेश न होने की छूट दे दी। अभिनेता के वकील ने फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण यह छूट मांगी थी।

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पेश न होने की छूट दे दी। अभिनेता के वकील ने फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण यह छूट मांगी थी।

जज डीडब्ल्यू देशपांडे ने हालांकि 3 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान अभिनेता को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। अदालत ने कहा कि यह उनके (सलमान) हित में है कि वह सुनवाई के दौरान उपस्थित रहें। उन्हें हर समय छूट नहीं दी जा सकती। सोमवार को अभियोजन पक्ष के दो गवाहों ने बयान दिए।

इनमें से एक घटनास्थल के नजदीक स्थित लांड्री का मैनेजर और दूसरा बीमा एजेंट है। इस दौरान सलमान के वकील ने शिकायत दर्ज कराई कि अभियोजन पक्ष ने उन्हें पहले से गवाहों की सूची नहीं दी है। इस पर अदालत ने अभियोजन पक्ष से गवाहों की सूची देने को कहा। अभियोजक प्रदीप घराट ने अदालत को बताया कि अब सिर्फ 11 गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं।

पढ़ेंः आमिर-सलमान से आगे निकले शाहरुख

इस अभिनेता को अपने पति के किरदार में देखती हैं सानिया