विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर-सलमान से आगे निकले शाहरुख

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:05 AM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ट्विटर पर भी अपना डंका बजा रहे हैं। इस माइक्रो ब्लागिंग साइट पर उनके फालोअर्स की संख्या एक करोड़ हो गई है। उन्होंने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों आमिर खान और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। आमिर के ट्विटर पर 96.2 लाख, जबकि सलमान

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ट्विटर पर भी अपना डंका बजा रहे हैं। इस माइक्रो ब्लागिंग साइट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ हो गई है। उन्होंने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों आमिर खान और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। आमिर के ट्विटर पर 96.2 लाख, जबकि सलमान के 92.2 लाख फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने पर शाहरुख ने प्रशंसकों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने अपनी एक पुरानी फिल्म के ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर 'थैंक यू फॉर द टेन' लिखकर उसे अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट किया है।

ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों के फॉलोअर्स

अमिताभ बच्चन : 1 करोड़ 16 लाख

शाहरुख खान : 1 करोड़

आमिर खान : 96.2 लाख

सलमान खान : 92.2 लाख

दीपिका पादुकोण : 81.4 लाख

प्रियंका चोपड़ा : 77.6 लाख

रितिक रोशन : 74 लाख

अक्षय कुमार : 65.3 लाख

सोनम कपूर : 52.7 लाख

अभिषेक बच्चन : 52 लाख

सोनाक्षी सिन्हा : 35 लाख

पढ़ेंः जब शाहरुख और सलमान ने आमिर खान को पूरी रात नहीं सोने दिया

पढ़ेंः अर्पिता के रिसेप्शन में इस गाने पर साथ थिरके शाहरुख-सलमान!