यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान की तरह लिया जा रहा मोदी का नाम: सलमान
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आजमगढ़ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। बुरे वक्त में भी यहां के लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया है। वह आजमगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद जायसवाल के समर्थन में बिंदवल जयराजपुर में मंगलवार को चुनावी सभा में बोल रहे थे।

आजमगढ़। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आजमगढ़ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। बुरे वक्त में भी यहां के लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया है। वह आजमगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद जायसवाल के समर्थन में बिंदवल जयराजपुर में मंगलवार को चुनावी सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज मोदी का नाम भगवान की तरह लिया जा रहा है। वह गुजरात छोड़ कर आए है और कह रहे हैं कि मां गंगा ने उन्हें काशी में बुलाया है, लेकिन वह खुद मां गंगा के पास नहीं गए। उन्होंने केवल डा. भीमराव अंबेडकर, मदन मोहन मालवीय और सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि मुसलमान भी गंगा आरती के दौरान हिंदुओं के साथ जाता है और हिन्दू ईद में जाते हैं। साथ में फातिहा पढ़ते है। हिंदू-मुसलमान एक साथ हाथ उठाते हैं। मुसलमान वजू करता है। कुछ लोग कहते हैं कि अगर मोदी को वोट नहीं दोगे तो पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। हम कहते हैं कि क्या वीर अब्दुल हमीद की मां वोट नहीं देंगी तो उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।

