विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थरूर आज मिल सकते हैं मीडिया से

By manoj yadavEdited By:
Published: Thu, 08 Jan 2015 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2015 10:59 AM (IST)

केरल में मंदिरों वाले इस शहर के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में इलाज करा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुरुवायूर (केरल)। केरल में मंदिरों वाले इस शहर के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में इलाज करा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर मीडिया से लगातार दूरी बनाए हुए हैं। खासकर जब दिल्ली पुलिस ने उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच सूचना आ रही है कि शुक्रवार को थरूर अपना इलाज समाप्त कराने के बाद मीडिया से मुलाकात कर सकते हैं।

पेरुम्बाइल माना नाम के इस आयुर्वेदिक केंद्र के प्रबंध निदेशक साजी कुरूप के अनुसार, थरूर बृहस्पतिवार को मीडिया से मिलने को इच्छुक नहीं हैं क्योंकि पूरी तरह ठीक होने के लिए उनका पंद्रह दिनों तक चलने वाला इलाज शुक्रवार को खत्म होगा। कुरूप ने कहा, सामान्य तौर पर हम यहां इलाज का कोर्स पूरा होने तक मरीजों को आगंतुकों से मिलने और उनके साथ लंबी बातचीत की इजाजत नहीं देते। उनका इलाज शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद यह तय होगा कि क्या किया जाना चाहिए।

थरूर के इलाज में चिकित्सकों की एक पूरी टीम जुटी हुई है और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए उनका आयुर्वेदिक इलाज चल रहा है। वह खुश हैं और इलाज के बाद खाली समय में एक किताब लिख रहे हैं। सुनंदा मामले में नए खुलासे के बाद राष्ट्रीय चैनलों सहित बहुत सारे मीडियाकर्मी इस इलाके में आ धमके हैं और वे थरूर की प्रतिक्रिया लेने के लिए उनसे बात करना चाहते हैं।

पढे़ंः सुनंदा केस : पूछताछ के लिए थरूर को नहीं भेजा गया कोई नोटिस

पढ़ेंः 'पोलोनियम 210' से सुनंदा की मौत ? नमूने भेजे जाएंगे विदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।