विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को लाकर देश की तकदीर बदलेंगी महिलाएं : स्मृति ईरानी

By Edited By:
Updated: Sat, 16 Nov 2013 10:03 PM (IST)

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है जोकि केंद्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की ओर से फैलाई गई मंहगाई से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना [जासं]। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है जोकि केंद्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की ओर से फैलाई गई मंहगाई से बेहद परेशान है। कांग्रेस से तंग महिलाएं आगामी चुनाव में देश की बागडोर नरेंद्र मोदी जैसे विकास पुरूष के हाथो में सौंपना चाहती है।

पढ़ें: मोदी की भाषा भारतीय संस्कृति के विपरीत : आजम

स्मृति ईरानी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या डौली गोसाई के नेतृत्व में मिले महिलाओं के एक शिष्टमंडल को सबोधित कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने आम आदमी का चूल्हा चौका खत्म करने की जो साजिश टमाटर, प्याज सहित अन्य खाद्य व आवश्यक वस्तुओं के दाम बढाकर रची है, वही साजिश इस सरकार के कफन में कील का काम करेगी। उन्होनें महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर जनसंपर्क मुहिम छेड़ने व कांग्रेस सरकार की कुरीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर