विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुखौटे बदलने वाले सच्चे साथी नहीं: सोनिया गांधी

By Edited By:
Updated: Sat, 05 Apr 2014 11:00 AM (IST)

सासाराम [जागरण संवाददाता]। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुखौटे बदलने वाले कभी सच्चे साथी नहीं बन सकते। उन्होंने बि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सासाराम [जागरण संवाददाता]। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुखौटे बदलने वाले कभी सच्चे साथी नहीं बन सकते। उन्होंने बिना नाम लिए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि जो कल तक भाजपा के साथ थे, आज सेकुलरिज्म के अलंबरदार हो गए हैं। कुछ लोग चेहरे बदल-बदल कर सामने आ रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। शांति और सद्भाव के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सोनिया गांधी गुरुवार को बिहार के सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार के समर्थन में वोट मांगने पहुंचीं।

अपने 15 मिनट के भाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोग अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए समय-समय पर चेहरे बदलते हैं। कुर्सी की खातिर ऐसे लोग जनता की आंखों में धूल झोंकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते दस सालों में बिहार के विकास के लिए भरपूर राशि दी। उसका इस्तेमाल हुआ या नहीं, ये आप जानें। वर्ष 2004 और 2009 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने जो वादे किए उसे पूरा भी किया गया।

देश परीक्षा की घड़ी से गुजर रहा आप सब लोग सोच-समझ कर फैसला लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार के लिए पूरे प्रयास किए। इसीलिए मीरा कुमार को पहली लोकसभाध्यक्ष बनाया गया। मीरा कुमार के प्रयासों से दुर्गावती वाटर रिजर्वायर का निर्माण अंतिम चरणों में है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य का अधिकार नियम बनाने का भी वादा किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार में कांग्रेस, राजद व एनसीपी गठबंधन को मजबूत बनाएं।

पढ़ें: राहुल को अमेठी से नहीं मिला निवास प्रमाण पत्र

पढ़ें: कांग्रेस को लगा झटका, गौतमबुद्ध नगर के प्रत्याशी भाजपा में शामिल