विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया ने रायबरेली में जाना बारिश से बर्बाद हुए किसानों का हाल

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 28 Mar 2015 03:50 PM (IST)

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को रायबरेली का दौरा कर वहां बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुए किसानों का हाल जाना। वह यहां पर हाल ही में हुए बछरावन ट्रेन दुर्घटना के पीडि़तों से मिलीं और उन्‍हें हर संभव मदद का आश्‍वासन भी दिया। कांग्रेस अध्‍यक्ष आज फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर

News Article Hero Image

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को रायबरेली का दौरा कर वहां बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुए किसानों का हाल जाना। वह यहां पर हाल ही में हुए बछरावन ट्रेन दुर्घटना के पीडि़तों से मिलीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस अध्यक्ष आज फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद ही पछावर गांव के लिए रवाना हो गईं। पिछले दिनों ही बारिश के चलते यहां के किसानों काे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं, जिसके चलते उन्हें खाने के भी लाले पड़ गए हैं।

किसानों का हाल जानने पहुंची सोनिया गांधी ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी ने यहां के किसानों की बातों को बेहद ध्यान से सुना। किसानों का आरोप था कि उनका हाल जानने के लिए राज्य सरकार का कोई अधिकारी यहां पर नहीं आया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी इन किसानों को मुआवजा देने के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष बांदीपुर और शिवपुरी गांव भी गईं।

यहां के किसानों ने उन्हें खराब गेंहू और सरसों की फसल भी दिखाईं। यहां के किसानों का आरोप था कि राज्य सरकार के लगाए गए ट्यूब वेल खराब हैं। इसके बाद भी अधिकारी उनकी शिकायतों को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। सोनिया गांधी ने यहां के किसानों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी शिकायतों को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगी और उन्हें मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी।

कांग्रेस के भाग्योदय के लिए करवा दो राहुल गांधी की शादी

अपने दौरे के दौरान वह रेल दुर्घटना में मारे गए शिवेंद्र सिंह के परिजनों से भी मिलीं और वहां से वह कथक नृतक शीतला प्रसाद मिश्रा के उतपड़ा गांव गईं। उन्होंने यहां पर लोगों और रेल हादसे के पीडि़तों से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें केंद्र से कोई मुआवजा राशि या फिर अन्य कोई मदद मिली है या नहीं।

पढ़ें: भ्रष्ट लोगों से घिरी सोनिया ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

लैंड बिल पर सोनिया गांधी ने की मोदी सरकार की आलोचना