विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्ट लोगों से घिरी सोनिया ने जिम्मेदारी नहीं निभाई

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 26 Mar 2015 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 08:40 AM (IST)

पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कानून मंत्री और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने गांधी परिवार पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस के मुजरिमों पर अंगुली उठाई

News Article Hero Image

नई दिल्ली । पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कानून मंत्री और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने गांधी परिवार पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस के मुजरिमों पर अंगुली उठाई। सोनिया गांधी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली और वह भ्रष्ट लोगों से घिरी रहीं। भारद्वाज ने पार्टी आलाकमान सोनिया की कथित अनभिज्ञता पर तंज करते कहा, 'मैं उस बेचारी को कोई दोष नहीं देता।'

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पुराने कांग्रेसी हंसराज भारद्वाज ने कहा कि यह बडे़ दुख की बात है कि नेताओं को अदालत से समन मिल रहा है। प्रधानमंत्री और देश के सर्वोच्च नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले हैं। तो क्या सोनिया गांधी को समझ नहीं आया कि क्या चल रहा है। क्यों और किसने किया। ..सबकुछ पता है लेकिन यही तरीका रहा है। सब कुछ करना और कोई जिम्मेदारी न लेना।

मनमोहन सिंह निर्दोष

पार्टी से बुरी तरह बेजार वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब राजीव गांधी को उनके मित्रों ने भी छोड़ दिया तो भी वह उनके साथ रहे। राजीव के निधन के बाद भी उन्होंने सोनिया का पूरा साथ दिया। लेकिन पार्टी की गलत नीतियों के चलते मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति को अदालत से समन मिला है। मनमोहन ईमानदार आदमी हैं। और वह अदालत जा रहे हैं क्योंकि उन्हें अब भी कानून पर भरोसा है।

चिदंबरम पर साधा निशाना

भारद्वाज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2जी घोटाले को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। हाल में आइटी की धारा 66ए हटाए जाने पर चिदंबरम का उसका स्वागत करने को भी उन्होंने पाखंड बताया। भारद्वाज ने कहा कि चिदंबरम ही इस विवादास्पद कानून को लाने और उसकी हिमायत करने वालों में रहे हैं।

वरिष्ठ नेताओं को बाहर निकाला

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया गया। इसलिए कांग्रेस कभी खड़ी नहीं हो पाएगी। कांग्रेस की बर्बादी की वजह खुद कांग्रेस ही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब घर बैठी हैं। जबकि उन्होंने दिल्ली में अच्छा काम किया। हरियाणा से सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अलग कर दिया गया। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ अनुभवी नेताओं को कान पकड़कर बाहर का रास्ता दिखाया है।

राहुल की कार्यशैली पर सवाल

उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में दरकिनार किए जाने के लिए राहुल गांधी की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के लिए आप राहुल गांधी को दोष कैसे दे सकते हैं जबकि वह तो मार्केट में भी नहीं हैं।

पढ़ेंः 'कांग्रेस के भाग्योदय के लिए करवा दो राहुल बाबा की शादी'

पढ़ेंः पीएम से मिले नीतीश, बिहार के लिए मांगा 'विशेष दर्जा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।