विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा सरकार को अलग छवि बनानी होगी: मुलायम

By Edited By:
Updated: Sat, 16 Aug 2014 11:44 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार को कई मौकों पर नसीहतें दे चुके सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को सरकार की अलग छवि बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार को कई मौकों पर नसीहतें दे चुके सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को सरकार की अलग छवि बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बहुमत की समाजवादी सरकार को अपनी अलग छवि बनाए रखनी होगी। मुलायम सिंह ने माना कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी कारण से प्रदेश की सपा सरकार को भी कुछ अलग कर दिखाना होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद मुलायम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबी और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश को अपना दायित्व निभाना है। मंत्रियों व अधिकारियों सभी को अपनी अलग छवि बनानी होगी। यह देखा जाए कि किसी भी स्तर पर गैरबराबरी न रहे। जनता ने जो विश्वास प्रकट किया है, उस कसौटी पर खरा उतरना ही होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, मंत्री राजेन्द्र चौधरी समेत अन्य मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुलायम सिंह ने कहा हम समाजवादी नारा लगाते थे, 'मांग रहा है हिन्दुस्तान रोटी, कपड़ा और मकान'। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम संघर्षरत रहे हैं। देश की खुशहाली के लिए हमें आज भी एकजुट होकर प्रयास करने हैं।

पढ़ें: उत्तर प्रदेश से जाता है देश के विकास का रास्ता: अखिलेश

पढ़ें: सीएम अखिलेश नहीं संभाल पा रहे हैं खराब कानून-व्यवस्था: आजम