विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि थरूर, सुनंदा पुष्कर और वो

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2014 09:19 AM (IST)

सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने पति, पत्नी और वो के जुमले को चर्चा में ला दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने पति, पत्नी और वो के जुमले को चर्चा में ला दिया है। सुनंदा, शशि और दोनों के बीच कलह का कारण बनीं पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार पहले भी अलग-अलग कारणों से चर्चा और विवादों में रहे हैं। गुरुवार को ही सुनंदा ने थरूर के साथ संबंधों में खटास को लेकर ट्वीट किया था।

सुनंदा पुष्कर :

शशि थरूर के संपर्क में आने के पहले सुनंदा पुष्कर दुबई में एक स्पा चलाती थीं और एक रियल स्टेट कंपनी में अधिकारी भी थीं। उन्होंने कुछ दिन दुबई की एक ट्रैवल एजेंसी में भी काम किया और कनाडा की आइटी कंपनी में भी। उनका जन्म सोपोर के जमींदार घराने में हुआ। उनके पिता पुष्करनाथ दास लेफ्टीनेंट कर्नल थे। सुनंदा की पहली शादी कश्मीर के ही संजय रैना से हुई थी, जो दिल्ली के एक होटल में काम करते थे। उनसे तलाक के बाद सुनंदा दुबई जाकर बस गईं। वहां उन्होंने दूसरी शादी केरल के व्यवसायी सुजीत मेनन से की। 1997 में एक सड़क दुर्घटना में मेनन की मौत हो गई। इस शादी से उनको एक बेटा है। श्रीनगर के वूमेन गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ीं सुनंदा करीब 50 साल की थीं। उनके दो भाई हैं। एक बैंक में है और दूसरा सेना में।

शशि थरूर :

संयुक्त राष्ट्र में अंडर सेक्रेटरी जनरल रह चुके एक लेखक और विचारक के तौर पर भी जाने जाते हैं। केरल के पलक्कड़ जिले के प्रतिष्ठित थरूर परिवार से नाता रखने वाले शशि थरूर का जन्म लंदन में हुआ। तब उनके पिता एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के अधिकारी के तौर पर वहां रह रहे थे। शशि थरूर की पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में हुई। उन्होंने पहली शादी पत्रकार तिलोत्तमा मुखर्जी से की थी। इस शादी से उनके जुड़वां बेटे ईशान और कनिष्क हैं।

तिलोत्तमा से अलगाव के बाद शशि ने दूसरी शादी संयुक्त राष्ट्र में ही काम करने वाली कनाडा की क्रिस्टा जाइल्स से की थी। सुनंदा के संपर्क में आने के बाद उन्होंने उनसे तलाक ले लिया था। संयुक्त राष्ट्र में काम करने के बाद वह भारत लौटे और 2009 में केरल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े। उन्हें पहली बार विदेश राज्यमंत्री बनाया गया, लेकिन आइपीएल की कोच्चि टीम में सुनंदा की हिस्सेदारी से जुड़े विवाद के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद उन्हें मानव संसाधन विकास राच्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 58 साल के थरूर ने कई किताबें भी लिखी हैं।

पढ़ें : सुनंदा की मौत के बाबत एसडीएम ने की शशि थरूर से लंबी पूछताछ

मेहर तरार :

शशि थरूर के साथ अपने कथित संबंधों के कारण चर्चा में आने के पहले मेहर तरार केवल पाकिस्तान में ही जानी जाती थीं। पाकिस्तान में उनकी पहचान एक प्रखर पत्रकार के तौर पर है। वह डेली टाइम्स की जानी मानी पत्रकार हैं। वह विभिन्न विषयों पर कॉलम लिखती रही हैं और टिवटर पर भी खूब सक्रिय हैं। लाहौर में रहने वालीं 45 साल की मेहर तलाकशुदा हैं। उनके एक बेटा भी है। वह हिंदी फिल्मों और गानों की शौकीन हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।