विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसों में छेड़छाड़ से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

By Edited By:
Updated: Sat, 16 Aug 2014 01:04 PM (IST)

बहुत भीड़ है भाई। ये डायलॉग अक्सर भीड़भाड़ वाले बस या ट्रेन में सुनने को मिलते रहते हैं। कभी-कभी तो इस डायलॉग का बहाना बना कुछ लोग महिलाओं को परेशान करते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बहुत भीड़ है भाई। ये डायलॉग अक्सर भीड़भाड़ वाले बस या ट्रेन में सुनने को मिलते रहते हैं। कभी-कभी तो इस डायलॉग का बहाना बना कुछ लोग महिलाओं को परेशान करते हैं और कभी-कभी तो उनके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। भीड़ के बहाने मनचले युवक उनके शरीर पर हाथ रखने और बेहद करीब आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में डरें नहीं और अपने आप को परिस्थिति का शिकार ना होने दें।

इसके लिए सबसे आसान उपाय है कि आप सामान्य लहजे में दूर खड़े रहने या फिर तरीके से खड़े होने को कहें। अगर आपको लगता है कि अमूमन इससे बात नहीं बनती है, तो कंधों पर टांगने वाला बैग साथ रखें। इसे अपनी पीठ पर से ना उतारें। अगर कोई भी मनचला आपके नजदीक आकर नाजायज फायदा उठाना भी चाहेगा, तो बैग की वजह से हतोत्साहित हो जाएगा। इस बैग में आप अपनी बुक्स, डायरी, काम की सामग्री और शॉपिंग आइटम्स भी रख सकते हैं।

पढ़ें: वाह! चिकेन के चमड़े से ही सूट बना दिया

पढ़ें: बंदर की सेल्फी पर भिड़े फोटोग्राफर और विकीपिडिया