विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के सपनों का झारखंड बनाएं : शाह

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 08:46 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड की अस्थिरता के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस और झामुमो को जिम्मेदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची [जेएनएन]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड की अस्थिरता के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस और झामुमो को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के झारखंड का निर्माण करें। कांग्रेस मुक्त भारत के बाद अब कांग्रेस मुक्त झारखंड बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि आप हमें स्थिर सरकार दें, हम आपको विकास देंगे। झारखंड का विकास गुजरात, महाराष्ट्र व छतीसगढ़ की तरह करके दिखाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को लोहरदगा, पलामू के पांकी व चतरा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लोहरदगा से आजसू प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने प्रचार अभियान की शुरुआत उन्होंने इसलिए इस क्षेत्र से की है, क्योंकि यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं।

इस दौरान सभी स्थानों पर उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि राहुल बाबा जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए गए हैं, वहां-वहां कांग्रेस समाप्त हो गई है। वे झारखंड में भी प्रचार के लिए आने वाले हैं। ऐसे में यह निश्चित हो गया है कि झारखंड से भी कांग्रेस का सफाया तय है। राहुल के आंखों में विदेशी चश्मा होने के कारण उन्हें कांग्रेस एवं मोदी राज में फ र्क नहीं दिख रहा है।

लोगों से कहा कि यदि आप विकास चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें और अस्थिरता चाहते हैं तो कांग्रेस को। विशेष तौर पर कोयले की नीलामी की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि इस नीलामी से मिलने वाला पूरा पैसा अब संबंधित राज्य को जाएगा। इस नीलामी से झारखंड को ढाई लाख करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे इस आदिवासी राज्य का विकास हो सकेगा।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि यह सच है कि आज भी सीमा पर गोलीबारी हो रही है। लेकिन, फर्क यह है कि गोलीबारी की शुरुआत पाक करता है, लेकिन अंत भारत करता है।

पढ़ें : सत्ता में आने के बाद कहां गए मोदी के अच्छे दिन : लालू

पढ़ें : विकास चाहते हैं तो हिंसा छोड़े नक्सली : राजनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।