विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अाजादी के 70 साल पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, मोदी ने कहा- सभी सांसद शामिल हो

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2016 09:46 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 Jul 2016 02:56 PM (GMT+05:30)

भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के हमले से निपटने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की। इसके साथ ही कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(जेएनएन)। मानसून सत्र का दूसरा दिन शुरु होने के साथ संसद में आज भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी ने फैसला लिया की पार्टी 15 से 22 अगस्त तक देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में पार्टी के सभी बड़े नेता व सांसद हिस्सा लेंगे। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी समेत राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, कलराज मिश्र सहित तमाम सांसद मौजूद थे।

पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि आजादी के 70 पूरे होने पर आयोजित तिरंगा यात्रा में सभी सांसदों को शामिल होना चाहिए। यात्रा 15 से 22 अगस्त तक देशभर में निकाली जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में बुधवार को राज्यसभा में मंहगाई पर होने वाली चर्चा को भी ध्यान में रखा गया। जीएसटी बिल पास कराने के लिए क्षेत्रीय दलों व सरकार के बीच रणनीति तय होने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मानसून सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा बिल पास कराने जैसे मूद्दों को ध्यान में रखा गया। भाजपा ने अपने सासंदों को संवाद सही रखने व सही ढंग से कनेक्ट होने की बात कही है। साथ ही विपक्ष के सवालों के जवाब को पूरी तैयारी के साथ दिए जाने पर भी चर्चा हुई।

पहले दिन कश्मीर मुद्दे पर बवाल के बाद अब कांग्रेस मोदी सरकार को अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। अरुणाचल प्रदेश और महंगाई के मुद्दे को लेकर संसद सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है। दूसरे दिन की शुरुआत से पहले संसद में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई।

इस बीच कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

पढ़ेंः जीएसटी बिल पारित होने की उम्मीदें बढ़ी, राज्यसभा में पांच घंटे होगी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।