Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आतंकी मूसा के खिलाफ देशद्रोह की चार्जशीट पेश

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2016 09:42 PM (IST)

    61 पन्ने की इस चार्जशीट में एनआइए द्वारा मूसा के खिलाफ बहुत सारी जानकारियां दी गई हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कोलकाता : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आइएस (इस्लामिक स्टेट) आतंकी मूसा के खिलाफ देशद्रोह की चार्जशीट पेश की है। शनिवार को कोलकाता की नगर दायरा अदालत के न्यायाधीश के समक्ष एनआइए ने चार्जशीट पेश की।

    एनआइए के वकील श्यामल घोष ने कहा कि मूसा के खिलाफ देशद्रोह के अलावा यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत भी चार्जशीट पेश की गई है। 61 पन्ने की इस चार्जशीट में एनआइए द्वारा मूसा के खिलाफ बहुत सारी जानकारियां दी गई हैं।

    इसमें बताया गया है कि किस तरह मूसा ने आतंकवाद का जाल फैलाया था। ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले सीआइडी ने ब‌र्द्धमान से मूसा को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे एनआइए के हाथों में सौंप दिया गया था। अदालत द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया था।

    आइएस ने तुर्क सैनिकों को जिंदा जलाया