विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर कांड का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया पूरे गैंग के साथ गिरफ्तार

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 09 Aug 2016 11:37 AM (IST)

यूपी पुलिस ने आज बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मुख्‍य आरोपी समेत पूरे गैंग को पकड़ लिया है। पीडि़त परिवार ने आरोपी की पहचान भी कर ली है।

News Article Hero Image

मेरठ (जागरण संवाददाता)। बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सलीम बावरिया को पूरे गैंग के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की मदद से सलीम को पकडऩे में पुलिस को कामयाबी मिली है। पीडि़त परिवार से सलीम और उसके गैंग की पहचान भी करा ली गई है। आइजी सुजीत पांडेय ने सलीम की गिरफ्तारी पुष्टि की है।

बुलंदशहर में हाईवे पर परिवार से लूटपाट कर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को सात बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में तीन बदमाशों को जेल चुकी है। गुरुवार को इस गैंग के सरगना सहारनपुर के गंगोह के बिनौरा का रहने वाले सलीम को एसटीएफ की मद्द से मेरठ पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया।

UP में एक और बुलंदशहर कांड, खेतों में लेकर छात्रा से गैंगरेप

सलीम के 11 साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी की फोटो पीडि़त परिवार को दिखाई गई है, जिसमें परिवार ने सलीम समेत कई की पहचान की है। पुलिस तीन बदमाशों रईस, साबिज और जबरसिंह को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गिरोह के फोन पुलिस ने सर्विलांस पर लिए। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली है।

बुलंदशहर गैंगरेप : 5 राज्यों में 3000 KM तक भागता रहा सलीम बावरिया

बीवी से बात करने पर आया गिरफ्त में
सलीम बावरिया की पत्नी का नंबर सर्विलांस पर लेने के बाद ही सलीम को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने कई दिनों से सलीम की पत्नी का नंबर सर्विलांस पर ले रखा था।