विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौलाना कल्बे जवाद ने की आजम खां की बर्खास्तगी की मांग

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Jul 2014 03:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां की बेरुखी से आहत शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद आज उत्तर प्रदेश के रा'यपाल राम नाइक से मिले। राजभवन में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां की बेरुखी से आहत शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक से मिले। राजभवन में धर्मगुरु व राच्यपाल के बीच मुलाकात करीब आधा घंटा तक चली। मौलाना ने राच्यपाल से मंत्री आजम खां को बर्खास्त करने की मांग की।

आमतौर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के राजभवन में अवकाश का माहौल रहता है लेकिन आज हालात जुदा थे। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद दिन में करीब 12.30 बजे राजभवन पहुंचे और राच्यपाल राम नाइक से वार्ता की। माना जा रहा है कि मौलाना ने राच्यपाल से सरकार के वक्फ मंत्री आजम खां के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। इसके अलावा अलविदा की नमाज के बाद नमाजियों, बच्चों व बुजुगरें पर लखनऊ पुलिस के तांडव के बारे में भी बताया। मौलाना कल्बे जवाद ने राच्यपाल को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के काले कारनामों के दस्तावेज सौंप कर इनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग भी की। उन्होंने किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में उत्तर प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियों में घोटाले के साथ ही पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के पूरे कार्यकाल की जांच कराने की मांग रखी। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड में भयंकर गड़बड़ी को भी मंत्री आजम खां अनदेखा कर रहे हैं। उनकी सरपरस्ती में वक्फ बोर्ड में घोटाले हो रहे हैं।

पढ़ें: आजम के खिलाफ अब इंजीनियरों ने मोर्चा खोला

पढ़ें: यूं ही नहीं अल्पसंख्यक दर्जा चाहते थे आजम