यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेल के विशेषज्ञ हैं लालू: पासवान
बिहार में 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले प्रचार के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने लालू को 'जेल का विशेषज्ञ' बत ...और पढ़ें

पटना। बिहार में 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले प्रचार के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने लालू को 'जेल का विशेषज्ञ' बताया। इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो ने पासवान को अहसान फरामोश करार देते हुए निशाना साधा।
भागलपुर में चुनावी जनसभा के दौरान लालू ने कहा कि लोजपा प्रमुख मौसम की तरह रंग बदलते हैं। मैंने उनकी तब मदद की, जब वे सड़क पर थे और उन्हें दिल्ली तक भेजा। उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया, लेकिन बदले में उन्होंने क्या किया?
जदयू के साथ गठबंधन के बाद से उत्साहित लालू ने कहा कि भाजपा की असैद्धांतिक राजनीति नहीं चलने दी जाएगी। उप चुनाव के प्रचार के लिए पटना हवाई अड्डे पर उतरे लोजपा प्रमुख ने कहा कि लालू प्रसाद जेल के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने चारा घोटाले में लालू के जेल जाने की ओर इशारा किया। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी पासवान को अवसरवादी बताया है।

