विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी के लिए हम पंचिंग बैग: संघ

By kishor joshiEdited By:
Updated: Sat, 05 Mar 2016 01:33 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए संघ एक पंचिंग बैग है। संघ में दूसरे नंबर के नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने राहुल के लोकसभा में दिए बयान पर यह टिप्पणी की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए संघ एक पंचिंग बैग है। संघ में दूसरे नंबर के नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने राहुल के लोकसभा में दिए बयान पर यह टिप्पणी की है।

पढ़ें: हमारे दबाव से मोदी सरकार हिल गई है : राहुल गांधी

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि संघ अपने आदर्शो को लोगों पर थोप रहा है। उनके लिए संघ जैसे संगठन पंचिंग बैग हैं। जेएनयू के देशद्रोह के मामले पर उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आकर रहेगी क्योंकि मामला अदालत में है। अगर जेएनयू परिसर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चल रही हैं तो उन्हें तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। ऐसी प्रवृत्तियों को शिक्षा के केंद्रों में पनपने नहीं देना चाहिए। यहां पर गुणवत्ता परक शिक्षा दी जानी चाहिए।

पढ़ें: संघ, गांधी और अफजल को लेकर हुई तकरार