विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि कोर्ट कहे तो नया घर खोज लूंगा: केजरीवाल

By Edited By:
Published: Wed, 25 Jun 2014 09:37 PM (IST)

किराए के मकान को लेकर विवाद के बीच आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि अदालत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। किराए के मकान को लेकर विवाद के बीच आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि अदालत कहेगी तो वे नया घर खोज लेंगे। इस विवाद पर केजरीवाल का कहना था कि मकान देखने के और तय करने के बाद उन्हें किसी विवाद के बारे में जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि उत्तर दिल्ली के फ्लैग रोड स्थित फ्लैट को उन्होंने किराए के मकान के तौर पर पसंद किया था। फ्लैट के मालिक नरेन जैन के साथ इस सिलसिले में उनकी बातचीत हुई थी। लेकिन, अब जब तक विवाद को लेकर कोई फैसला नहीं हो जाता वे रहना शुरू नहीं करेंगे।

इसके साथ ही यदि अदालत की ओर से इस बारे में निर्देश दिया जाए तो वे नया मकान खोजेंगे। इससे पहले किराए के मकान पर नरेन जैन के भाई विरेंद्र जैन ने यह कहते हुए विवाद पैदा किया था कि यह मकान कानूनी रूप से विवादास्पद है। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दी थी जिसमें पुराने अदालती केस के बारे में भी बताया गया था। हालांकि नरेन जैन का कहना है कि कानून उन्हें यह प्रापर्टी बेचने का अधिकार नहीं है लेकिन वे किराए पर दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें तिलक मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, उन्होंने बेटी की परीक्षा का हवाला देते हुए जुलाई तक की मोहलत मांगी थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वे बाजार भाव के हिसाब से किराया भी देंगे।

पढ़ें: महंगाई के बहाने केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।