विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र की राजनीति में नहीं लौटना चाहते गडकरी

By Anjani ChoudharyEdited By:
Updated: Wed, 15 Oct 2014 08:46 AM (IST)

केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से अलग करते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र की राजनीति में लौटने के इच्छुक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नागपुर। केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से अलग करते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र की राजनीति में लौटने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, उन्हें यह भरोसा जरूर है कि बुधवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल होगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे महाराष्ट्र में 64 चुनावी रैलियां करने वाले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा, 'भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की पूरी संभावना है। पार्टी को 150 से 160 के बीच विधानसभा की सीटें आएंगी, जिनमें 40-45 विधायक सिर्फ विदर्भ क्षेत्र से होंगे।' मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने से इन्कार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह राज्य की राजनीति में लौटने के इच्छुक नहीं हैं। बकौल गडकरी इस पद के लिए कई सक्षम नेता मौजूद हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

पढ़ें: गडकरी की टिप्पणी से चुनाव आयोग नाखुश

पढ़ें: विधानसभा चुनाव: नितिन गडकरी ने दिया विवादित बयान