विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस्मत हो तो ऐसी! सिर्फ 49 डॉलर में बन गया रिजॉर्ट का मालिक

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 03:44 PM (IST)

कब किसकी किस्मत कैसे पलट जाए पता नहीं होता है सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा कि मात्र 49 डॉलर में कोई शख्स रिजॉर्ट का मालिक कैसे बन सकता है लेकिन सच है।

News Article Hero Image

कहते हैं ना जब ऊपर वाला देता है तब छप्पर फाड़कर देता है। एक पल में ही भाग्य बदल जाता है। कुछ पाने के लिए या कुछ कर दिखाने के लिए कई लोगों की पूरी जिंदगी लग जाती है तो कोई कुछ दिनों में ही हासिल कर लेते है। एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया में हुआ है।

यहां पर एक व्यक्ति की किस्मत ऐसी चमकी कि वह महज 49 डॉलर (3,284 रुपये) में द्वीप पर स्थित एक रेस्तरां का मालिक बन गया है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। लॉटरी जीतने वाले की पहचान न्यू साउथ वेल्स के जोशुआ के तौर पर की गई है।

पढ़ें- हमारे शरीर से होठों का रंग अलग होता है लेकिन क्यों, यहां पता चलेगा

माइक्रोनेशिया द्वीप पर स्थित द कोसरे नॉटिलुस रेजॉर्ट 16 कमरों का है। दादा-दादी बन रहे एक आस्ट्रेलियाई दंपति ने इसे दो दशक पहले बनाया था। वे इसे ऐसे इंसान के हाथ में सौंपना चाहते थे जो द्वीप के प्रति रुचि रखता हो और पर्यावरण की देखरेख में भी दिलचस्पी लेता हो।

दंपति सिर्फ पैसे वालों के हाथ इसे नहीं बेचना चाहते थे, इसलिए लॉटरी का आयोजन किया गया। जोशुआ ने बताया कि लंच में अखबार पढऩे के दौरान उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने डग और सैली को धन्यवाद भी किया। 49 रुपये प्रति टिकट की दर से तकरीबन डेढ़ सौ देशों के 75,485 लोगों ने इसे खरीदा था।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें