विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक मच्छर आदमी को...हाथी जैसा बना देता है, जानिए कैसे?

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 10:47 AM (IST)

बीस साल पहले एक आदमी को एक मच्छर ने काट लिया था। उन्होंने कुछ दिनों बाद देखा कि उनके बाएं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

साल 1996 में आई नाना पाटेकर की फिल्म यशवंत का डायलॉग आपको याद होगा...एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है। दरअसल इस डायलॉग को याद दिलाने की एक वजह है और वो वजह ये है कि एक मच्छर आदमी को हाथी जैसा बना देता है।

पढ़ें- ये खबर आपको चौंका देगी, एक शख्स ने खुद को मारी गोली लेकिन...

अगर आप मच्छर के काटने को सामान्य मानते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। इसके काटने से आप जिंदगीभर के लिए हाथी जैसे भी दिख सकते हैं या यूं कहें कि हाथी बन सकते हैं।

पढ़ें- नींद में मां ने पैक किया बेटी का लंच और हो गई ये गलती...

घटना दक्षिण अमेरिका की है। रेमुंडो नाम के इस व्यक्ति को बीस साल पहले एक मच्छर ने काट लिया था। उन्होंने कुछ दिनों बाद देखा कि उनके बाएं पैर में सूजन आ रही है। जब तक वो कुछ समझ पाते उनका पैर हाथीनुमा हो चुका था।

पढ़ें- इस देश में पुरुषों को रस्सी से बांधकर चाबुक से पीटती हैं युवतियां

पढ़ें- इतना काम कि बाथरूम जाने का भी वक्त नहीं, कंपनी ने कहा हगीज पहनो

डेलीमेल के अनुसार उन्हें एलिफन्टाइसिस नाम की बीमारी हो गई थी। इसे लिम्फैटिक फिलेरीआसिस भी कहते हैं। इसके लक्षण बहुत देर में दिखाई देते हैं। इस रोग में शरीर के जोड़ और जेनाइटल सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले अंग हैं। लेकिन इससे किडनी और नसें भी प्रभावित हो सकती हैं।

पढ़ें- इस देश में सैलरी की जगह मिल रहा है आलू, गाजर और चूजे

यह रोग मनुष्यों में मच्छरों द्वारा वुचरेरिया बैनक्रोफटाइ नाम के पैरासाइट के ट्रांसमिशन से होता है। इसका इंफेक्शन बचपन में ही हो जाता है। मगर इसका लक्षण बहुत बाद में दिखाई देता है। इंफेक्शन तो दवाईयों के इस्तेमाल से सही हो जाता है। मगर जब ये एलिफन्टाइसिस का रूप ले लेता है तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है।

पढ़ें- ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज 'हार्मोनी ऑफ द सीज', एफिल टावर से भी है ऊंचा

और तो और ये रोग जीवन भर ठीक नहीं हो पाता। फिलहाल रेमुंडो का इलाज साओ जोस रियो प्रेटो अस्पताल में चल रहा है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें