यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सांप के काटने से हुई थी मौत, 40 वर्ष बाद जिंदा घर लौटी महिला
कानपुर के पास मझहावां जिले के इनायतपुर गांव में एक महिला 40 वर्ष बाद अपने घर वापस लौट आयी।

अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं जिन्हें पढ़कर उन पर विश्वास करना थोड़ा कठिन होता है। आज हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं वो भी कुछ ऐसी ही है लेकिन है सौ फीसदी सच।
खासखबर के अनुसार कानपुर के पास मझहावां जिले के इनायतपुर गांव में एक महिला 40 वर्ष बाद अपने घर वापस लौट आयी। जबकि 40 वर्ष पहले परिवार ने उन्हें मरा हुआ मान लिया था। अब इतने सालों बाद अचानक उसके घर लौटने पर पूरा गांव ही हैरान परेशान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला को 1976 में एक जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजनों ने शव का गंगा नदी में बहा दिया था।
महिला के मुताबिक सांप के काटने से उसकी मौत नहीं हुई थी बल्कि वह महज बेहोश हो गई थी। नजदीकी गांव में रहने वाले रामशरण ने उसे नई जिंदगी दी। महिला के अनुसार वह अपनी याददाश्त खो चुकी थी और याददाश्त वापस आते ही वह अपने घर वापस लौट आई।

