विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने उठाई चप्पल तो भाग गये मगरमच्छ

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 11:21 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के ककाडू नेशनल पार्क में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब एक महिला ने अपनी चप्पल दिखाकर मगरमच्छों को भगा दिया।

News Article Hero Image

ऑस्ट्रेलिया। मगरमच्छ को देखकर तो किसी को भी पसीने आ जाएंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ककाडू नेशनल पार्क में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब एक महिला ने अपनी चप्पल दिखाकर मगरमच्छों को भगा दिया।

दरअसल ये महिला पार्क में अपने कुत्ते को घुमाने लाई थी। इसी पार्क में बनी एक झील के किनारे खड़े होकर लोग मगरमच्छों को देखते हैं। वहां ये महिला भी कुत्ते के साथ खड़ी थी। ऐसे में महिला ने देखा कि मगरमच्छ हमलावर अंदाज में उसके पास आ रहे हैं। उसने बिना डरे अपनी चप्पल उतारी और मगरमच्छों को दिखाकर जोर-जोर से चेतावनी देने लगी।

महिला का ये रूप देख मगरमच्छ भाग गए। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

READ: दुनिया की सबसे उम्रदराज चिडिय़ा, 66 की उम्र में फिर बनेगी मां

दुनिया का सबसे अनोखा होटल, यहां शेर के साथ करें नाश्ता तो लंच में साथ होगा भालू