यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आखिर क्यों? पत्नी को बांधा है रस्सियों से
ये दुनिया भी अजीब है और इसमें रहने वाले लोग भी अब देखिये न चीन में रहने वाले 70 साल के वांग अपनी 25 वर्षीय पत्नी और 2 साल के बेटे को रस्सी से बांध कर रखते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कितना निर्दयी इंसान है आखिर ऐसा क्यों

ये दुनिया भी अजीब है और इसमें रहने वाले लोग भी अब देखिये न चीन में रहने वाले 70 साल के वांग अपनी 25 वर्षीय पत्नी और 2 साल के बेटे को रस्सी से बांध कर रखते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कितना निर्दयी इंसान है आखिर ऐसा क्यों करता है। तो आइये हम बताते हैं ऐसा करने के पीछे वांग की भी मजबूरी है।
दरअसल वांग को लगभग चार वर्ष पहले एक 25 वर्षीय लड़की ऐसे ही सड़क के किनारे मिल गयी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वांग उसे अपने घर ले आया और उसे अपनी पत्नी बना लिया। अब उनका 2 वर्ष का एक बेटा भी है।
पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण
वांग अकेले ही घर और बाहर का सारा काम करता है। पत्नी और बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए वह जब कहीं बाहर जाता है तो बीवी और बच्चे को रस्सी से बांध कर जाता है। फिलहाल वांग को अब ये चिंता दिन-रात सता रही है कि उसके बाद उसके बीवी और बच्चे का क्या होगा और उनकी देखभाल कौन करेगा।

