यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
8 आईफोन का मालिक है ये कुत्ता
बहुत से लोगों के लिए आईफोन खरीदना आसान नहीं होता है उनके लिए एक सपने जैसा होता है लेकिन एक कुत्ते के पास एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 8 आईफोन हैं।

लोग आईफोन 7 खरीदने का ख्वाब देखते हैं। आईफोन की ऊंची कीमतों को वजह से हर किसी के लिए इसे खरीद पाना आसान नहीं होता। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी चीन के एक कुत्ते के पास एक दो नहीं बल्कि 8 आईफोन 7 स्मार्टफोन हैं।
7 सितंबर को लॉन्च हुआ आईफोन 7 बीते शुक्रवार से दुनिया के 25 देशों में बिकना शुरू हुआ है। फोन की कीमत 60,000 से 70,000 के बीच है। इसकी कीमत की वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं सकता, लेकिन चीन में कुत्ते के लिए उनके मालिक ने 8 आईफोन 7 खरीदे हैं।
पढ़ें- गूगल नया ऑफरः अगर कमाने हैं करोड़ों रुपये तो बस ये काम कर दो
चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सबसे अमीर इंसान वांग जियानलिन के बेटे ने अपने कुत्ते कोको के लिए 8 आईफोन 7 खरीदे हैं। 23 बिलियन पौंड संपत्ति के मालिक वांग के बेटे ने अपने पालतू कुत्ते के लिए 8 आईफोन 7 के साथ-साथ उसके लिए एप्पल वॉच जैसी कई चीजें खरीदी है।
पढ़ें- आपने नोट की फोटोकॉपी कराई है कभी!
सोशल मीडिया पर इस अमीर कुत्ते की फोटो खूब तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के पास 8 आईफोन 7 रखी हुई है। एक फोटो में आईफोन 7 सील पैक बॉक्स में है तो वहीं दूसरी फोटो में उसे खोलकर रखा गया है। आपको बता दें कि चीन के इस अमीर कुत्ते के सोशल मीडिया पर करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं।

