यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोटापे के डर से हुआ ऐसा हाल
दुनिया में कोई अपने मोटापे से परेशान है तो कोई दुबलेपन से। इसी चक्कर में कुछ लोग अपने ऊपर खतरनाक प्रयोग करने से भी नही चूकते।

दुनिया में कोई अपने मोटापे से परेशान है तो कोई दुबलेपन से। इसी चक्कर में कुछ लोग अपने ऊपर खतरनाक प्रयोग करने से भी नही चूकते।
कुछ ऐसा ही कर बैठी हैं मेलबर्न की रहने वाली 19 वर्षीय एलेन लाइटजॉव। मोटापे के डर से इस लड़की ने एक सप्ताह तक कुछ नही खाया और एलेन का वजन 40 किग्रा. कम हो गया।
इनके हाथों का वजन सुन दंग रह जाएंगे आप
दस दिनों तक सोती रहती है यह लड़की
एलेन ने बताया कि वह उसके दोस्त अक्सर उसके बढ़े हुए वजन को देखकर उसका मजाक बनाया करते थे और उसे फैट व्हेल कहकर चिढ़ाते थे। इसलिये उसने यह कदम उठाया। एलेन को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो डॉक्टर भी उसे देखकर हैरान हो गये कि वह एक सप्ताह से बिना खाये जिंदा कैसे है।
डॉक्टर के अनुसार ये मेडिकल डिसऑर्डर है, जिसे एनोरेक्सिया कहते हैं। ऐसे में मरीज मोटापे से डरने लगता है और अपनी डाइट को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है।
