विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरम दिल वाले इसे ना देखेंः बच्चा बाइक के व्हील में फंसा, फिर...

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 03:56 PM (IST)

एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी, इस वीडियो में एक बच्चा बाइक के रिम में फंस जाता है और फिर उसके साथ क्या होता है जानें...

News Article Hero Image

आपने अपनी लाइफ में कई तरह के एक्सीडेंट देखे होंगे लेकिन हम आपको ऐसी दुर्घटना से वाकिफ कराने जा रहे हैं जो शायद ही आपने देखी या सुनी हो। ये एक ऐसा हादसा है जो शायद आपके रोंगटे खड़े कर देगा...दरअसल दो महीने का बच्चा मोटरसाइकिल के पहिए में फंस गया। आप जो पढ़ रहे हैं वो सौ फीसद सही है, एक बच्चा बाइक के व्हील में फंस गया।

ये हादसा कुछ ऐसे हुआ, बच्चे की मां बाइक चला रही थी अचानक से उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में बच्चे की मां की तो मौत हो गई लेकिन ये बच्चा बाइक के टायर के रिम में फंस गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो हम आपको दिखाएंगे।

पढ़ें- ये वो जगह हैं जहां परिवार वाले खुद ही शव को काट-काट कर गिद्धों को खिलाते हैं

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा कितनी बुरी तरह से फंसा हुआ है। केवल उसका सिर और हाथ ही बाहर हैं बाकी का पूरा शरीर रिम में जकड़ा हुआ है। वहां मौजूद लोगों ने काफी देर की मशक्कत के बाद इस बच्चे को बाहर तो निकाल लिया और तुरंत अस्पताल के लिए दौड़ पड़े लेकिन अभी उसकी हालत कैसी है इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

आप भी देखें इस वीडियो को---

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें