विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सिर्फ 72 रुपये में घर खरीदना चाहेंगे आप

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 08 Jun 2015 10:21 AM (IST)

आपको यह सुनकर भले ही मजाक लग रहा हो कि भला 72 रुपये में कहां घर मिलेगा लेकिन यह सच है कि इटली के गांगी, सिसिली, केरेगा लिगर, पिडमॉन्ट और लेके नी मार्सी इलाकों में महज 72 रुपये में घर बिक रहा है। लेकिन फिर भी इन घरों को खरीदने

News Article Hero Image

आपको यह सुनकर भले ही मजाक लग रहा हो कि भला 72 रुपये में कहां घर मिलेगा लेकिन यह सच है कि इटली के गांगी, सिसिली, केरेगा लिगर, पिडमॉन्ट और लेके नी मार्सी इलाकों में महज 72 रुपये में घर बिक रहा है। लेकिन फिर भी इन घरों को खरीदने के लिए ग्राहक नही मिल रहे हैं क्योंकि इन इलाकों को भुतहा और खराब किस्मत वाली जगह के तौर पर देखा जाता है।

इन शहरों की पहचान भुतहा शहर के तौर पर बन गई है और कहा जाता है कि यहां रहने पर रोजगार नही मिलता। अक्सर नेचुरल डिजास्टर आते रहते हैं और कई बार तो लोगों का अपहरण भी कर लिया जाता है। इसलिए डर से लोग यहां रहना पसंद नहीं करते, जिसके चलते आकर्षक ऑफर देकर इन घरों को बेचा जा रहा है।

इटली के मेयर ने घोषणा की है कि लोगों को सिर्फ 72 रूपए (1 यूरो) में घर दिया जाएगा। हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी पूरी करनी होगी कि आप इन घरों को रीयनोवेट करने के लिए करीब 18 लाख रूपये खर्च करेंगे, क्योंकि ये घर काफी पुराने हैं और इन्हें मरम्मत की सख्त जरूरत है।