विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां कब्रों पर बैठ पढ़ाई करते हैं नन्हे मुन्ने बच्चे

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 01:16 PM (IST)

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक स्कूल ऐसा भी हैं जहां बच्चे कब्रिस्तान में बनी कब्रों पर बैठकर पढ़ाई करते हैं।

News Article Hero Image

मौत और कब्रिस्तान का जिक्र होते ही घबराहट होना तो स्वाभाविक ही है। अगर बच्चों की बात हो तो हम उन्हें इस तरह की बातों से दूर ही रखते हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक स्कूल ऐसा भी हैं जहां बच्चे कब्रिस्तान में बनी कब्रों पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। क्या उन मां बाप का कलेजा नही कांपता होगा अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को कब्रों पर बैठकर पढ़ाई करते देखते हुए।

ये हालात झारखंड के एक जिला लोहरादगा के कोचा गांव के हैं। खबरनॉनस्टॉप के अनुसार यहां कब्र्रिस्तान में ही एक स्कूल बना हुआ है। जिसकी वजह से मजबूर होकर नन्हे बच्चे वहीं पढ़ते हैं। खेलते भी वही है और खाते भी वही हैं। स्कूल की एक टीचर ने बताया की यहां जब शव दफन किये जाते हैं तब स्कूल की पढ़ाई को रोकना पड़ जाता है। अगर यही शिक्षा का हालत रहा तो इस गांव की शिक्षा का स्तर कहां जायेगा ये सोचने का विषय है।

READ: यहां खुशियां लेकर आती है मौत, शव से किया जाता है ऐसा व्यवहार

जब शव ने पकड़ ली अपने दोस्त की उंगली