विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां खुशियां लेकर आती है मौत, शव से किया जाता है ऐसा व्यवहार

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 09:54 AM (IST)

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलेवासी प्रांत का टोराजा समुदाय अपनों से इतना प्यार करता है कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाता।

News Article Hero Image

अपने करीबियों से हम सभी प्यार करते हैं, लेकिन जब वह हम से बिछड़ जाते हैं तो वो घड़ी हमारे लिये सबसे दुख भरी होती है। लेकिन इंडोनेशिया में एक ऐसा समुदाय भी है जहां मौत पर जश्न मनाया जाता है।

न्यूज18 के अनुसार इंडोनेशिया के दक्षिण सुलेवासी प्रांत का टोराजा समुदाय अपनों से इतना प्यार करता है कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाता। उनके लिए मरे हुए लोग भी जिंदा होते हैं। इस समुदाय के लोग मरे हुए इंसान के साथ जिंदा व्यक्ति की तरह ही व्यवहार करते हैं। उसे किसी जीवित इंसान की तरह खाना भी खिलाते हैं, सजाते संवारते हैं और उसके साथ फोटो भी लेते है। ये लोग बकायदा इसके लिए खास समारोह का आयोजन भी करते हैं। लोग नाचते-गाते इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

आमतौर पर मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार जल्द से जल्द कर दिया जाता है। लेकिन इस समाज के लोग मृत्यु के बाद भी शव को शव नहीं मानते। वह शव को अपने परिवार का ही हिस्सा होते हैं। शव को घर में ठीक वैसे ही रखा जाता है जैसा वो व्यक्ति मरने से पहले था। ये लोग मृतक को बीमार व्यक्ति की तरह मानते हैं, जिसे 'मकुला' कहते हैं।

बेहद डरावनी और खौफनाक ये प्रथा अब इंडोनेशिया के टोराजा समाज की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है।

READ: चीन में निभायी जाती है यह अनोखी परंपरा

जब शव ने पकड़ ली अपने दोस्त की उंगली