विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिछले 25 वर्षो से था अनजान हैंड ग्रेनेड से तोड़ रहा था अखरोट

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 30 Dec 2016 11:48 AM (IST)

शांग्जी प्रांत के अनकांग गांव में एक आदमी पिछले 25 वर्षो से एक खास तरीके के औजार से अखरोट तोड़ रहा था लेकिन अब उसे इस बात का पता चला है कि वो खास औजार एक हैंड ग्रेनेड है।

News Article Hero Image

नासमझी में कभी-कभी कोई इंसान इतने बड़े खतरे से खेल जाता है और उसका उसे आभास भी नही हो पाता। कुछ ऐसा ही हुआ चीन के शांग्जी प्रांत में।

शांग्जी प्रांत के अनकांग गांव में एक आदमी पिछले 25 वर्षो से एक खास तरीके के औजार से अखरोट तोड़ रहा था लेकिन अब उसे इस बात का पता चला है कि वो खास औजार एक हैंड ग्रेनेड है। ये मामला चीन की स्थानीय मीडिया में छाया हुआ है।

ये बात तब सामने आयी जब स्थानीय पुलिस गांव के लोगों से गैरकानूनी सामान का ब्योरा मांग रही थी। जब रैन ने अपने अखरोट तोडऩे के औजार को पुलिस को दिखाया तो पता चला ये एक हैंड ग्रेनेड है। अपने औजार की सच्चाई पता चलने पर रैन के होश उड़ गए। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो एक बम से अखरोट तोड़ता है। उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले 25 सालों से वो इसे इस्तेमाल कर रहा है और उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी।

अब पुलिस इस हथगोले की जांच कर रही है कि वो निष्क्रिय है या अब भी धमाका कर सकता है। हालांकि उसमें पिन नहीं लगी है और ये 1960 के दशक में बना हो सकता है। रैन ने बताया कि उने अखरोट तोडऩे का ये 'औजार'साल 1991 में तोहफे में मिला था। हालांकि, उन्हें ये याद नहीं कि ये उन्हें किसने दिया था।

READ: फूलगोभी खरीदने से पहले ये खबर पढऩा आपके लिये है बेहद जरूरी

इस लड़की ने चावल खाकर कर दिया ऐसा कारनामा की सब हो गये हैरान