विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फूलगोभी खरीदने से पहले ये खबर पढऩा आपके लिये है बेहद जरूरी

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 26 Dec 2016 11:38 AM (IST)

वैसे तो अक्सर गोभी में छोटे-छोटे कीड़े निकल आते हैं। लेकिन गोभी में सांप के निकलने से पूरे बाजार में हडकंप मच गया

News Article Hero Image

घर के लिये सब्जियां तो आप भी रोज खरीदती ही होंगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिये डॉक्टर भी सब्जियां खाने की ही सलाह देते हैं। इन दिनों गोभी का मौसम है हर घर में गोभी के व्यंजन बनाये जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये गोभी आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गोभी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। डेलीहंट के अनुसार इस गोभी के अंदर एक छोटा सा सांप दिख रहा है। वैसे तो अक्सर गोभी में छोटे-छोटे कीड़े निकल आते हैं। लेकिन गोभी में सांप के निकलने से पूरे बाजार में हडकंप मच गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी ये खबर वायरल हो गयी। तो अगली बार जब गोभी खरीदें तो उसे अच्छी तरह देख जरूर लें।