विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉपुलर होने के चक्कर में महिला ने मुश्किल में डाली बच्चे की जान

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 20 Feb 2017 09:19 AM (IST)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला छोटे बच्चे के साथ योगा कर रही है।

पॉपुलर होने के चक्कर में महिला ने मुश्किल में डाली बच्चे की जान
पॉपुलर होने के चक्कर में महिला ने मुश्किल में डाली बच्चे की जान

आजकल फिटनेस के लिए हर कोई योगा पर ही जोर दे रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टिï से योगा सभी के लिए लाभकारी माना गया है। हमारे बॉलीवुड स्टार भी फिटनेस के लिए योगा को अपना रहे हैं। लेकिन योगा के नाम पर इस महिला ने जो किया वो वाकई दुखद है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला छोटे बच्चे के साथ योगा कर रही है। लोगों ने जब वीडियो देखा तो इसका विरोध किया। लेकिन इस महिला ने किसी की न सुनी।

इस वीडियो में पूरी तरह से बाल शोषण किया जा रहा है। जिस तरीके से ये महिला इस बच्चे का इस्तेमाल कर रही है इससे बच्चे के दिमाग और अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ समय पहले बना ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: इनका योगा स्टाइल है निराला, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

यहां बीयर योगा से खुद को फिट रख रहे हैं लोग